- Hindi News
- पार्टियां उम्मीदवारों को लेकर असमंजस में, 14 ने दाखिल कराए नामांकन
पार्टियां उम्मीदवारों को लेकर असमंजस में, 14 ने दाखिल कराए नामांकन
नगरकौंसिल चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। हालांकि नामांकन दाखिल करने के पहले दिन कोई भी उम्मीदवार एसडीएम दफ्तर नहीं पहुंचा था, लेकिन वीरवार को कुल 14 लोगों ने चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों ने एसडीएम मनमोहन सिंह कंग को अपने नामांकन पत्र दाखिल कराए। सबसे ज्यादा नामांकन वार्ड नंबर 15 से दाखिल कराए गए हैं।
वार्ड-1 से एक, वार्ड-2 से दो, वार्ड-5 से एक, वार्ड-8 से एक, वार्ड-12 से दो, वार्ड-14 से एक, वार्ड-15 से तीन, वार्ड-18 से एक, वार्ड-19 से एक और वार्ड-22 से एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि अभी तो कांग्रेस और ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित की है, लेकिन फिर भी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन भरते जा रहे हैं। वार्ड-2 से गुरविंदर कौर ने आजाद, वार्ड-4 से सविता महाजन ने भाजपा, परमिंदर कौर ने आजाद, वार्ड-5 से गुरदयाल सिंह ने आजाद और वार्ड-8 से जतिंदर सिंह ने शिअद की ओर से नामांकन दाखिल कराया है।
इसी तरह से वार्ड-12 से हरचरण औजला ने आजाद, रमनदीप कौर ने आजाद, वार्ड-14 से इंद्रजीत कौर ने आजाद और वार्ड 15 से नरेश कुमार ने आजाद, केवल महाजन ने भाजपा राजन कुमार ने भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा वार्ड-18 से सतिंदर सिंह ने आजाद, वार्ड-19 से मंजू कालिया ने कांग्रेस और वार्ड 22 से सुखविंदर सिंह संधू ने शिअद की ओर नामांकन दाखिल किया है।
आजाद प्रत्याशी के तौर पर एमडीएम मनमोहन सिंह कंग को नामांकन सौंपती गुरविंदर कौर।