पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ कम्युनिस्टों ने की नारेबाजी

केंद्र के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ कम्युनिस्टों ने की नारेबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकी लेफ्ट पार्टियों की ओर से भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ वीरवार को नेहरू पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली का नेतृत्व मास्टर दर्शन सिंह, बलबीर सिंह कत्तोवाल, कामरेड फतेह चंद और सुखदेव सिंह भागोकावां ने किया। इस मौके पर सीपीआई (एम) के सचिव कामरेड विजय मिश्रा, पीसीएम पंजाब के सचिव लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उनका संघर्ष केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कानून को पारित करने से हर हाल में रोका जाएगा।

उनकी मांगों में बुढ़ापा-विधवा पेंशन 3000 रुपए करना, बेघरों को 10-10 मरले के प्लाट देना, मनरेगा को पारदर्शी ढंग से लागू करना, स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, प्रापर्टी टैक्स माफ करना, मजदूरों की कम से कम मजदूरी 15 हजार रुपए करना आदि शामिल है। अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि देश के गरीब मजदूर-किसानों की समस्याएं हल के स्थाई समाधान के लिए लेफ्ट पार्टियां संघर्ष करती रहेंगी। देश की जनता कभी भी धर्मनिरपेक्षता को खत्म नहीं होने देगी। इस मौके पर लखबीर सिंह हार्निया, ठाकुर ध्यान सिंह, सुभाष कौर, जसवंत सिंह, बलबीर सिंह, निर्मल सिंह, दलजीत सिंह मौजूद थे।

नेहरू पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कम्युनिस्ट पार्टियों के वर्कर।