पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा भोले शाह जी, बाबा हाड़ी शाह जी का जोड़ मेला 27 को

बाबा भोले शाह जी, बाबा हाड़ी शाह जी का जोड़ मेला 27 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबाभोले शाह जी तथा बाबा हाड़ी शाह जी का सालाना जोड़ मेला 27 फरवरी को गुरदासपुर के गांव उदोवाली स्थित दरबार पंज पीर में श्रद्धा तथा उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दिलीप शाह कस्टम वाले ने बताया कि यह मेला हर साल मनाया जाता है और इसमें पंजाब तथा आसपास के राज्यों से भी संगत पहुंचती है। इस प्राचीन मेले में बाबा के मुरीद नृत्य पेश करके माहौल को सूफी रंग में रंगते हैं। इस दौरान कव्वाली भी पेश होती है। उनका कहना है कि यहां पर मांगी गई हर मन्नत तथा मुराद पूरी होती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मेले में पहुंच कर बाबा जी का आशीर्वाद हासिल करें। आयोजन गद्दीनशीन बाबा विजय शाह जी तथा महंत बिट्टू शाह जी की देखरेख में होगा।