- Hindi News
- शिवसेना बाल ठाकरे ने फूंका आतंकवाद का पुतला
शिवसेना बाल ठाकरे ने फूंका आतंकवाद का पुतला
शिवसेनाबाल ठाकरे कीओर से बाटा चौक में ग्रामीण जिला प्रधान वरिंदर मुन्ना के नेतृत्व में वीरवार को आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव हरविंदर सोनी विशेष तौर पर पहुंचे। जिन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी आतंकियों को सम्मानित कर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोग प्रदेश को फिर से आतंकवाद की भट्ठी की ओर धकेलना चाहते हैं। हिंदु-सिख एकता को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।
हैरानी की बात यह है कि सरकार भी इनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही। सोनी ने कहा कि हिंदु-सिख एकता प्रदेश से कभी खत्म नहीं हो सकती। जिस तरह से 84 के दंगा पीडि़तों को मुआवजा दिया गया है, वैसे ही केंद्र सरकार आतंकवाद पीडि़तों को भी मुआवजे की घोषणा करे। सरकार से मांग की गई कि किसी भी आतंकी को जेल से रिहा किया जाए। इस मौके पर तहसील प्रधान सुनील शर्मा, सिची प्रधान अमनदीप, युवा सिटी प्रधान जतिंदर राजा, जतिंदर चिब, जीवन कुमार, अनिल कालिया, नरेश कपिल, अजय बरियार, जतिंदर शर्मा, विक्की सलारिया, साहिल, रविंदर महाजन, संजीव शर्मा, राजदीप, जतिंदर मिन्हास, लक्की सरोच, मिंटा ठाकुर, हैपी, मनीस रवि आदि मौजूद थे।
लड़कीछेड़ने वाले की धुनाई
बाटाचौक में शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने राह चलती लड़की से बदतमीजी की तो मामला भड़क गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों ने सोचा कि वह शिव सेना का ही कोई कार्यकर्ता है।
जब उसे प्रदेश सचिव सोनी के पास ले जाया गया तो उन्होंने बताया कि उसका संगठन के साथ कोई संबंध नहीं है। इस दौरान शिव सैनिकों ने उनकी धुनाई कर डाली। बाद में युवक ने मौके पर ही माफी मांग कर अपनी जान छुड़वाई।
बाटा चौक में आतंकवाद का पुतला फूंकते शिवसेना बाल ठाकरे के वर्कर। (दाएं) लड़की से बदतमीजी करने वाले की धुनाई करते सैनिक।