- Hindi News
- बीएसएफ जवानों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया
बीएसएफ जवानों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया
गुरदासपुर | वीरवारको बीएसएफ हेडक्वार्टर के एमटी सेंशन में डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार के सहयोग से जवानों को ट्रेफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार कराया गया। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल, एचसी संजीव कुमार, एचसी भगवान दास, एचसी अश्विनी कुमार, एचसी गुरमुख सिंह मौजूद थे। सेमिनार में ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि तेज रफ्तार युग में हर व्यक्ति के जीवन का 80 फीसदी हिस्सा ट्रैफिक के साथ जुड़ा हुआ है। इसलिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करनी चाहिए। बीएसएफ हेडक्वार्टर के इंचार्ज डीआईजी एनके मिश्रा और डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार, एमटी सेक्शन के इंचार्ज राजिंदर कुमार ने भी जवानों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।