पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिया लाल डीएवी स्कूल के निरवैर सिंह मिस्टर और नंदिनी मिस फेयरवैल बनी

जिया लाल डीएवी स्कूल के निरवैर सिंह मिस्टर और नंदिनी मिस फेयरवैल बनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जियालाल मित्तलडीएवी पब्लिक स्कूल में बाहरवीं कक्षा के स्टूडेंट्स की ओर से वीरवार को विदायगी पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें ग्यारहवीं के स्टूडेंट्स ने सीनियर्स को गिफ्ट बांटे।

समारोह की मुख्यातिथि एलएमसी मैंबर ममता मित्तल रहीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी और स्कूल में बिताए पलों की याद को सदा प्रेरणास्त्रोत बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके स्टूडेंट्स में मॉडलिंग, डांस तथा िक्वज़ मुकाबले करवाए गए। स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मेहमानों का समां बांधा।

इस दौरान बाहरवीं के निरवैर सिंह को मिस्टर फेयरवैल और नंदिनी को मिस फेयरवैल चुना गया। इसके अलावा उज्जवल, आभा, नवनीत और महक डीएवी के मेधावी चुने गए। अंत में प्रिंसिपल राजीव भारती ने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते उन्हें नशामुक्त रहने का संदेश दिया तथा अपने आस पास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प दिया।

विभिन्न खिताबों से नवाजे स्टूडेंट्स प्रिंसिपल राजीव और ममता मित्तल के साथ।