क्रिश्चियन समुदाय ने जाम लगा कर बजरंग दल का पुतला फूंका
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
क्रिश्चियनसमुदाय की ओर से क्रिश्चियन नेशनल यूथ फ्रंट और पास्टरों के नेतृत्व में बुधवार को जहाज चौक में बजरंग दल का पुतला फूंका गया। समुदाय के लोगों ने जहाज चौक में करीब आधा घंटा तक ट्रैफिक जाम रखा।
यूथ प्रधान आरिफ मसीह चौहान ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार बनी है अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ गए हैं। मसीही समुदाय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। धार्मिक असहनशीलता का मुद्दा देश की लोकतांत्रिक पहचान और धर्म निरपेक्षता के लिए खतरा है। काफी समय से चर्चों में तोड़फोड़ की जा रही है। प्रचारकों का अपमान किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 29 जनवरी को यूपी के उरई जिले के गांव केडर में मसीही प्रचारक अवधेश कुमार पर धर्मपरिवर्तन का झूठा आरोप लगाकर सिर मुंडवाकर गधे पर बिठाने की घटना शर्मनाक है। इस घटना से मसीही समुदाय में गहरा रोष पाया जा रहा है।
इस मौके पर पास्टर गरीब दास, पास्टर एरिक मसीह, पास्टर बग्गा मसीह, रेव पास्टर अजय मसीह, जिला प्रधान विक्की गादड़िया, लक्की मस्तकोट, डेविड सारवाली, सोनू जौहल, लाडी काली, विक्की मस्तकोट, पीटर मट्टू, मंगा मसीह, विलियम, मंगा मसीह, लाडी सरहाली, गोबिंदा मसीह, लाली मसीह, जोइल मसीह, रूपिंदरजीत मसीह, स्टीफन मसीह, नरेश मसीह, कंडा मसीह आदि मौजूद थे।
आरोपियों पर हफ्ता भर में कार्रवाई का अलटीमेटम
समुदायने राष्ट्रपति से मांग की कि प्रचारक का अपमान करने वाले बजरंग दल के वर्करों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा बजरंग दल पर देशभर में पाबंदी लगाई जाए। साथ प्रचारक पर दर्ज झूठा मामला रद्द किया जाए। बताया कि क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट का वफद राष्ट्रीय प्रधान लारेंस चौधरी के नेतृत्व में यूपी में घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त करेगा। जिले के डीसी एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ एक हफ्ते में कार्रवाई नहीं हुई तो मसीही भाईचारा रेल रोको आंदोलन शुरू करेगा।
शहर की सड़कों पर रोष मार्च करते क्रिश्चियन समुदाय के लोग। भास्कर