मामूली तकरार में जीजा साला को जख्मी किया
गुरदासपुर| गांवमुस्तफाबाद में मामूली बात को कुछ युवकों ने जीजा-साला को जख्मी कर दिया। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दीपक पुत्र शाम लाल वासी बरनाला ने बताया कि वह मुस्तफाबाद में अपने ससुराल आया हुआ था। ससुराल जाते समय अचानक उसकी बाइक स्लिप हो गई जो गली के किसी युवक को चपेट में लेने लगी थी, लेकिन उन्होंने बचाव कर लिया। इसी रंजिश में कुछ युवकों ने घर में दाखिल होकर उन्हें और उनके साले सन्नी पुत्र बशीर मसीह को पीट डाला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।