सिटी दोबारा धुंध की चादर में, कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा
गुरदासपुर |कई दिन बाद बुधवार की सुबह शहर दोबारा कोहरे की चादर में ढक गया। हालांकि नौ बजे के करीब कोहरा छंट गया, लेकिन ठंड में हलका इजाफा अवश्य हुआ है। मौसम विभाग अनुसार पहाड़ों में ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में धुंध ने दोबारा दस्तक दी है। धुंध का यह क्रम अभी एक-दो दिन बना रह सकता है।