बुढ़ापा पैंशन समारोह को लेकर दिए निर्देश
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
एसडीएमडॉ. सईद शहजश असगर ने बुधवार को 18 फरवरी को बुढ़ापा पेंशन संबंधी हो रहे समारोह को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, डीएफएससी, मंडी बोर्ड, पुलिस विभाग के अधिकारियो सहित समूह बीडीपीओ शामिल हुए।
एसडीएम असगर ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन को लेकर 18 फरवरी को जिला स्तरीय समारोह शहीद लेफ्टीनेंट अशोक चक्र खेल स्टेडियम में होगा। उन्होंने संबधित अधिकारियों को समारोह के प्रबंध करने की हिदायत करते हुए कहा कि समारोह में शिरकत करने वालों के लिए सभी योग्य प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बैरीकेडिंग, पुलिस को पार्किंग और सुरक्षा के इंतजाम, जिला मंडी बोर्ड के अधिकारियों को पानी का प्रबंध, पब्लिक हेल्थ को आरजी टायलेट आदि के प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निश्चित तारीख से पहले सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएं। इस मौके पर तहसीलदार नवतेज सिंह सोढी, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर रजिंदर सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी हरजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
एसडीएम डा. सईद शहजश असगर पैंशन संबंधी करवाए जा रहे समारोह बारे अधिकारियों को निर्देश देते हुए।