पैंशनरों की मांगें पहल के आधार पर पूरा करे सरकार
धारीवाल | पीएसईबीऑल केडर पैंशनर एसोसिएशन की बैठक मिल ग्राउंड में सरदूल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश सचिव दलजीत सिंह मल्ली विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने पंजाब सरकार और पावरकॉम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेंशन/वेतन 29 तारीख से लेट की गई तो संगठन अन्य मुलाजिम संगठनों के सहयोग से संघर्ष करने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने पावरकॉम और सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी अहम मांगें जैसे कि पैंशनरों को बिजली बिलों में रियायत देना, मेडिकल भत्ता 500 रुपए से बढ़ा कर 1500 रुपए करना, सर्किल स्तर पर दफ्तरों के लिए जगह देना, कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के तहत अमृतसर और गुरदासपुर में अस्पताल अलॉट करना, पहल के आधार पर एक बिजली कनेक्शन देना आदि मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस मौके अमरीक सिंह, वरियाम मसीह, हरभजन सिंह, सुच्चा सिंह, निर्मल सिंह, अमरीक सिंह, पूरन सिंह, अशोक कुमार, धर्म सिंह, यशपाल, ओमप्रकाश, तरसेम सिंह, बख्शीश सिंह, करम सिंह आदि मौजूद थे।