मीरपुर में तीन सेल्फ हेल्प ग्रुपों का गठन
गुरदासपुर | गांवमीरपुर में श्री गुरु रविदास दलित समाज महिला कल्याण वेलफेयर सोसायटी की प्रधान सुखमिंदर कौर के नेतृत्व में सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के लिए महिलाओं की बैठक हुई। इस दौरान उन्हें सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने और चलाने की जानकारी दी गई। महिलाओं ने सर्वसम्मति से सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने का फैसला किया गया। बैठक को पंजाब ग्रामीण बैंक गुरदासपुर के जिला कोआर्डिनेटर परमिंदर सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया। इस दौरान तीन सेल्फ ग्रुपों का गठन किया गया।