- Hindi News
- मर्चेंट नेवी में चचेरे भाई जैसा अफसर बनना चाहता था सुखमनजोत िसंह
मर्चेंट नेवी में चचेरे भाई जैसा अफसर बनना चाहता था सुखमनजोत िसंह
बुधवारशामबथवाला मोड़ पर स्कूटी स्लिप होने से गिरकर ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचल कर मौत का ग्रास बने तिब्बड़ी सैनिक स्कूल का मैट्रिक का स्टूडेंट सुखमनजोत सिंह का अंितम संस्कार कर िदया गया। वह ताया अमरबीर सिंह के बेटे चेतन जोत सिंह की तरह मर्चेंट नेवी में अफसर बनना चाहता था।
सुखमनजोत के ताया जेई अमरबीर जीत सिंह ने बताया कि उसके भाई पूर्व सूबेदार प्रितपाल सिंह की शादी के आठ साल बाद बेहद मन्नतों के बाद बेटा पैदा हुआ था। सुखमनजोत पढ़ाई में बेहद तेज था और स्कूल की हैंडबाल टीम का खिलाड़ी भी था। मौत सेे एक दिन पहले ही सुखमनजोत की टीम उसकी बदौलत ब्यास में हुए इन हाउस कंपीटीशन में दूसरे स्थान पर रही थी। अमरबीर जीत िसंह ने बताया कि उन्होंने सुखमनजोत को कहा था कि वह आर्मी में एनडीए का टेस्ट दे ताकि वह सीधा लेफ्टिनेंट भर्ती हो सके।
सुखमन के बारे में बताते उसके दोस्त।
मिलनसार स्वभाव का था सुखमनजोत िसंह
सुखमनके दोस्त संदीप, रोबिन दीप, आकाश दीप, प्रज्जवल, किरतपाल और अभिमन्यु ने बताया कि वह मिलनसार स्वभाव का था। पढ़ाई और खेल में वह बेहद तेज था। उसके टीचर्स भी उससे बेहद प्यार करते थे जिसके चलते कभी कभार उन्हें उससे जलन भी होती थी लेकिन सुखमन की दोस्ती उनके लिए अनमोल थी जिसके चलते वह खुद भी उससे बेहद प्यार करते थे। उन्होंने बताया कि सुखमन की आकस्मिक मौत से उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने अपनी जिंदगी का अनमोल पल जैसे कोई अपना सगा जैसे कोई हीरा खो दिया है। उसकी मौत उन्हें आजीवन उसकी कमी सालती रहेगी।
सुखमन के ताया अमरजीत सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि उनका सपना सरकार की घटिया प्रबंधन की बलि चढ़ गया। जिस सड़क पर सुखमन की मौत हुई है वहां रेत और बजरी के सड़क के आसपास ढेर लगे है। इसी वजह से सुखमन की स्कूटी फिसली और वह मौत की आगोश में चला गया। सुखमन की मौत का सदमा उसकी उसके मां बाप के लिए असहनशील है। इस मौके पर उसके पिता ने विलाप करते हुए कहा कि रब्बा जे इन्ने इत्था ही जाना सी ता तो इसनू सानू दित्ता ही क्यू सी। हादसे में घायल हुई सुखमन की बहन गगनदीप कौर ने रोते हुए कहा कि उसके बचपन का साथी मौत ने उससे छीन लिया है अब वह किसकी कलई पर राखी बांधेगी।
स्कूल की हैंडबाल टीम का प्लेयर सुखमनजोत पढ़ाई में भी बहुत तेज था।
सुखमन का ताया अमरबीर सिंह, चेतनजोत सिंह और पिता प्रितपाल सिंह। (बाएं)हादस