पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने पौधे लगा सींचने का िलया संकल्प

स्टूडेंट्स ने पौधे लगा सींचने का िलया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनियाड़केसरकारी कन्या मिडल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत प्रिंसिपल राजिंदर कौर के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर नीम, पत्थरचट, एलोविरा, कड़ीपत्ता, सुखचैन, तुलसी और अश्वगंधा के पौधे लगाकर उन्हें पालने का संकल्प लिया गया।

प्रिंसिपल ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग और प्रकृति का अटूट हिस्सा है लेकिन पौधों के अभाव में प्रदूषण फैल रहा है, जिससे कई तरह की बीमारियां हो रही है। पर्यावरण की स्वच्छता के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें ऐसे पौधे दिए है जिनका कई तरह की बीमारियों से बचाव में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों और स्कूल के स्टाफ को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया।

उधर, एसएसडी सीनियर सैकंडरी गीता भवन स्कूल में ओजोन दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल सीमा वासुदेव ने बच्चों को पर्यावरण और ओजोन पर्त के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी जीवन रेखा है, इसे शुद्ध रखने के लिए आसपास सफाई रखनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के साथ मिल कर स्कूल परिसर में फूलों के पौधे लगाए।

डीएवीमें सेमिनार लगाया

पंजाबस्टेट कौंसिल फाॅर साइंस एंड टेक्नालॉजी के निर्देश पर शकड़गढ़ के डीएवी सीनियर सैकंडरी स्कूल में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सेमिनार लगाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल कुलवीर सिंह ठाकुर ने बच्चों को पेड़ों के महत्व पर जानकारी दी। उनसे प्रेरणा लेकर उनके साथ जाकर स्कूल के विद्यार्थियों ने तिब्बड़ी रोड स्थित बाईपास पर 50 पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। इस आयोजन में स्कूल के एनसीसी विंग ने भी सहयोग किया।

पौधारोपण करते शकड़गढ़ स्कूल के प्रिंसिपल कुलवीर ठाकुर और बच्चे।

गीता भवन स्कूल में ओजोन दिवस मनाते अध्यापक और स्टूडेंट्स।