पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ ने मनाया बीएसएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन डे

बीएसएफ ने मनाया बीएसएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफहेडक्वार्टरमें मैडम कुसुम की अगुवाई में बीडब्ल्यूडब्ल्यूए डे मनाया गया। इस मौके पर दहेज प्रथा पर वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई। वक्ताओं ने दहेज प्रथा के कुप्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुरानी मान्यताओं का आधुनिक युग में कोई महत्व नहीं है।

आधुनिक युग में मां-बाप अपनी लड़कियों को पढ़ा लिखा कर अपने पैरों पर खड़ा होने लायक बना देते है यही बहुत है। क्योंकि आधुनिक युग में उच्च शिक्षा बेहद महंगी है। उच्च शिक्षा वाली महिला अपने परिवार को अच्छी तरह से संभालने और बच्चों की शिक्षा में बेहद सहायता कर सकती है। सो आधुनिक युग में दहेज एक लानत के समान है। इस मौके पर महिलाओं का मेडिकल चेकअप डाक्टर अन्नया बब्बर ने किया। डाक्टर बब्बर ने महिलाओं को होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा की और उनके बचाव के बारे में उन्हें जागरूक किया। उन्होंने करीब 115 महिलाओं की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं दी। इस मौके पर एसोसिएशन की नेता मैडम अनीता, मैडम सावित्री ने बीएसएफ के सैनिकों की विधवाओं को कंबल वितरित किए।

समारोह में बैठी एसोसिएशन की पदाधिकारी।