- Hindi News
- बेरोजगार लाइनमैनों के मामलों पर चर्चा 21 को
बेरोजगार लाइनमैनों के मामलों पर चर्चा 21 को
गुरदासपुर | बेरोजगारलाइनमैन यूनियन की बैठक नेहरू पार्क में जिला प्रधान जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जसविंदर सिंह ने बताया कि यूनियन की प्रदेश कमेटी के मेंबर 21 सितंबर को गुरदासपुर पहुंचेंगे और बाकी बचे 4000 बेरोजगार लाइनमैनों के मसले हल करने पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने सभी बेरोजगार लाइनमैनों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने परिजनों के साथ 21 सितंबर को रामसिंह दत्त यादगारी हाल में सुबह 10 बजे पहुंचे। इस मौके पर ब्लाक प्रधान जसविंदर सिंह, रवि दयाल, सतनाम सिंह सुल्तानी, अमनबीर सिंह, गुरदियाल, बलविंदर कुमार, सरवन सिंह और मेजर सिंह आदि मौजूद थे।