गीता भवन स्कूल में हिंदी दिवस मनाया
गुरदासपुर | एचएसडीसीनियर सैकंडरी स्कूल गीता भवन में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रिंसिपल सीमा वासुदेव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है जिसका एक गौरवमयी इतिहास है। यह राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने सभी को हिंदी को अपना कर उसे सम्मानित दर्जा देने की अपील की। इस मौके पर बच्चों ने हिंदी दिवस पर विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान मधु, नरिंदर कौर, शैली भनोट, सुनीता, सरोज, संगीता, कुलदीप, पूजा देवी आदि मौजूद थे।