- Hindi News
- चीन पर भरोसा करने से सभी कतराते हैं : मल्हण
चीन पर भरोसा करने से सभी कतराते हैं : मल्हण
गुरदासपुर | अकालीदल बादल के राजनीतिक सलाहकार संजीव मल्हण ने कहा है कि भारत-चीन वार्ता पूरी दुनिया के लिए अहम है। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान जो उम्मीदें बंधी है वह तभी पूरी हो सकती है जब चीन की नीयत साफ हो। चीन पर भरोसा करने से सभी मुल्क कतराते है। उन्होंने कहा भारत चीन के संबंध पुराने है पर मजबूत नहीं है। चीन पहले भी भारत पर हमला कर चुका है। लद्दाख के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर चुका है। चीन ने लेह और सियाचिन में लगातार घुसपैठ जारी रखी है। उन्होंने कहा अब जब चीन के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर है तो दूसरी तरफ चीनी सैनिक भारतीय सरहद में घुसपैठ कर रहे है। उन्होंने कहा चीन को ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। ऐसा नहीं होता तो यह वार्ता भी सफल नहीं हो सकेगी।