पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉयल 104 हेल्पलाइन, फोन पर मिलेगी मुफ्त डाक्टरी सलाह

डॉयल 104 हेल्पलाइन, फोन पर मिलेगी मुफ्त डाक्टरी सलाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारने लोगों को अच्छी सेहत संभाल के लिए एक मेडिकल हेल्पलाइन 104 शुरू की है। अब कोई भी नागरिक मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन करके माहिर डाक्टर से मुफ्त मेडिकल सहायता के बारे में सलाह ले सकता है।

डीसी डा. अभिनव त्रिखा ने बताया कि यह हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध है जिसमें माहिर डाक्टर क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट और पैरामेडिकल के माहिर फोन सुन कर फोन करने वाले को सही मशविरा देते है। उन्होंने बताया कि दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभदायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि हेल्प लाइन के जरिये एलोपैथी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी से संबंधित अलग अलग केंद्रीय और प्रादेशिक योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इस हेल्पलाइन से शराब सिगरेटनोशी और अन्य सामाजिक बुराइयों में जकड़े लोगों की माहिर कौसिलिंग करते है।

उन्होंने बताया कि इस फील्ड में काम करने वाला पैरामेडिकल स्टाफ जैसे एएनएम, आशा वर्कर, एलएचवी के लिए रिसोर्स सेंटर के रूप में कार्य करेगी और उन्हें पेश रही समस्याओं का हल करने के लिए मार्ग दर्शन करेगी। डा. त्रिखा ने बताया कि लोगों को यदि सरकारी मेडिकल विभाग पीएनडीटी, लिंग निर्धारण, फूड एंड ड्रगज, जन्म और मौत के सर्टिफिकेट, एड्स कंट्रोल आदि सेवाओं संबंधी कोई शिकायत हो तो वह 104 नंबर हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत कर सकते है।

जिसपर विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि हेल्प लाइन पर काम कर रहे स्टाफ पर नजर रखने के लिए इस पर आने वाली सभी काले रिकार्ड की जाती है ताकि कोई किसी को गुमराह कर सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पंजाब सरकार की इस सुविधा का लाभ उठाए।