पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकाम मैनेजमेंट ने लाइनमैनों की भर्ती नहीं की तो संघर्ष तेज किया जाएगा : पिरमिल सिंह

पावरकाम मैनेजमेंट ने लाइनमैनों की भर्ती नहीं की तो संघर्ष तेज किया जाएगा : पिरमिल सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलागुरदासपुर के बेरोजगार लाइनमैनों की बैठक रामसिंह दत्त यादगारी हाल में हुई। बैठक में बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के प्रदेश प्रधान पिरमिल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने जनवरी 2011 में 5 हजार बेरोजगार लाइनमैनों को भर्ती करने का इश्तेहार जारी किया था, जिसमें एक हजार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे बाकी बचे 4000 लाइनमैनों को कोर्ट केस का बहाना कर भर्ती करने से मना कर दिया था।

यह अभी तक बेरोजगार है। पावरकाम मैनेजमेंट द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से आर्थिक परेशानी के चलते कई बेरोजगार लाइनमैन आत्महत्याएं कर चुके है, जिसकी जिम्मेवारी पावरकाम मैनेजमेंट और सरकार है। उन्होंने कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई तो संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। प्रदेश मुख्य सलाहकार सोमा सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने 4000 लाइनमैनों की भर्ती करने की बजाए नया इश्तेहार जारी कर दिया है। जिसे यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्य खजानची और सीनियर उपप्रधान भोला सिंह गंगड़पुर ने कहा कि पावरकाम की मैनेजमेंट ठेकेदारी सिस्टम से ठेकेदारों का करोड़ों रुपए का मुनाफा पहुंचा रही है लेकिन बेरोजगार लाइनमैनों को भर्ती करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा यदि पंजाब सरकार ने नया इश्तेहार खत्म कर 4000 लाइनमैनों की भर्ती नहीं की तो आने वाले समय में संघर्ष और भी तेज किया जाएगा, जिसकी रणनीति तैयार की जा रही है। इस मौके पर जिला कैशियर योगराज, ब्लाक प्रधान जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, सुखबीर सिंह कलेर, मलकीत सिंह, दिलबाग सिंह, दविंदर शर्मा, सुरजीत सिंह मेजर, अमनबीर सिंह, रणधीर सिंह, रामदित्ता, जवाहर सिंह, रशपाल सिंह, बनारसी, जुगल किशोर, चरणजीत आदि मौजूद थे।

बेरोजगार लाइनमैनों की बैठक में मौजूद बेरोजगार लाइनमैन -भास्कर