पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल डेंगू से बचाव के बारे में बताया

रैली निकाल डेंगू से बचाव के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारीवाल | सिविलसर्जन डॉ. राजेश सूद के निर्देश पर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. जुगल किशोर की अगुवाई में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर से डेंगू बुखार संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। एसएमओ डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि डेंगू बुखार मादा एडीज अजीपटी मच्छर के काटने से होता है।

यह मच्छर साफ पानी जैसे, कूलर, पानी की टंकी, टायर, गमलों आदि में पलता है और यह मच्छर दिन के समय काटता है। उन्होंने बताया कि डेंगू का टेस्ट सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, सिविल अस्पताल बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर में मुफ्त किया जाता है। इस मौके नर्सिंग सिस्टर पलविंदर कौर, कंवलजीत कौर, प्रोमिला देवी, उषा गिल, निर्मल कौर, कंवलजीत सिंह, पवित्र कौर, प्रदीप कुमार, तस्वीर सिंह, सुखचैन सिंह, हरिंदर सिंह, राजेश कुमार, राकेश विलिय, ज्योति, अमरजीत सिंह दालम आदि मौजूद थे।