- Hindi News
- व्यापार मंडल की बैठक में वार्डबंदी और नीले कार्डों का उठा मुद्दा
व्यापार मंडल की बैठक में वार्डबंदी और नीले कार्डों का उठा मुद्दा
व्यापारमंडलकी बैठक प्रधान अशोक महाजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्यसंसदीय सचिव और हलका विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली और भाजपा के सीनियर नेता बालकृष्ण मित्तल विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर मंडल के चेयरमैन सुधीर महाजन ने नगर कौंसिल के चुनाव, वार्डबंदी, नीले कार्ड, कच्चे घरों के लिए ग्रांट और शहर के विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। इस पर बब्बेहाली ने कहा कि जिनके नीले कार्ड बन चुके है उन्हें 6 महीने का राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने तक कच्चे घरों वाले लोगों को ग्रांट मुहैया हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर को सुंदर बनाने के लिए जहाज चौक को खुला कर वहां फव्वारे और सुंदर लाइटें लगाई जाएगी। जीटी रोड का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इस मौके पर मंडल के महासचिव प्रिंस महाजन, उप प्रधान जगजीत सिंह जग्गी, कैशियर राज कुमार राजू, सब्जी मंडी के प्रधान रवि महाजन, सचिव संजीव कुंद्रा, सलाहकार ब्रिजेश चोपड़ा, सलाहकार विपन गुप्ता, राकेश काला, नरेश महाजन, अशीश महाजन, अनिल महाजन, दविंदर कुमार, जतिंदर प्रदेशी, परमजीत कौर, दिनेश छाबड़ा, अरुण पिंटा, पवन शर्मा, रविंदर खन्ना, रिंकू ग्रोवर, मुन्ना, कृपाल सिंह मौजूद थे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीपीेएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली। -भास्कर