10 ग्रेड पाने वाले बच्चे सम्मानित
सेंटसोल्जरडिवाईन पब्लिक स्कूल के चार बच्चों ने 2013-14 में हुई सीबीएसई की 10 की परीक्षा में 10 ग्रेड हासिल किए थे। इन बच्चों को सीबीएसई दिल्ली की ओर से सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में स्वाति, अंकिता, रमनप्रीत कौर और रघुपुरी शामिल है। स्कूल के प्रिंसिपल ईशर सिंह ने भी इन बच्चों को स्कूल की तरफ से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल ईशर सिंह ने बताया कि हर साल सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल के बच्चे 10 की परीक्षा में 10 ग्रेड लेकर स्कूल का नाम रोशन करते है।