पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर खुले ठेकों को लेकर भूख हड़ताल पर शिवसैनिक

हाइवे पर खुले ठेकों को लेकर भूख हड़ताल पर शिवसैनिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर-पठानकोट हाइवे पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, खुले हैं शराब के ठेके...

भास्करन्यूज | गुरदासपुर

आबकारीविभागऔर शराब माफिया के खिलाफ शिवसेना बालठाकरे के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को दूसरे दिन भी हनुमान चौक में भूख हड़ताल पर बैठे।

शिवसेना के प्रदेश सचिव हरविंदर सोनी ने बताया कि शहर और हाइवे पर खुले ठेकों के बारे में मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल, कमिश्नर आबकारी विभाग और डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को कई बार मेल भेजकर शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह कमिश्नर आबकारी विभाग के दफ्तर से फोन आया और सारी जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया गया कि एक-दो में दिन मेंं इंक्वायरी करके भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आरोपी ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से सुरक्षा नहीं दी गई है। इस कारण शराब के ठेकेदारों के कारिंदे उन पर हमला कर सकते हैं।

जिला प्रधान राजेश टिंकू और ग्रामीण जिला प्रधान वरिंदर मुन्ना ने कहा कि जिले के कई धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास शराब के ठेके और अवैध ब्रांचें चल रही है। इसकी सूची बना कर आबकारी विभाग के कमिश्नर को भेज दी गई है।उन्होंेने बताया कि वीरवार को भूख हड़ताल पर बैठे जतिंदर चिब की हालत बिगड़ गई थी। डाक्टर ने बताया कि भूखे रहने से उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया है।

इस मौके पर सुनील शर्मा, रविंदर महाजन, कपिल शर्मा, अमनदीप, काका लोहार, पुष्पिंदर चिब, राज वर्मा, रजनीश शर्मा, प्रवीण गुप्ता, चंदन गुप्ता, प्रताप सिंह और अन्य उपस्थित थे।

गुरदासपुर | हाईकोर्टने आदेश दिया है कि जीटी रोड पर शराब के ठेके खोले जाएं। बावजूद इसके गुरदासपुर-पठानकोट हाइवे पर चार शराब के ठेके खुले गए हैं। जो हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। हाइवे अभी तक पूरा कंपलीट नहीं हुआ है। ही बाईपास पूरी तरह तैयार हो पाया है, जिसकी वजह से बटाला वाया गुरदासपुर पठानकोट तक का पूरा ट्रैफिक शहर के पुराने जीटी रोड से ही गुजरता है।

हनुमान चौक में शराब माफिया के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे शिव सैनिक।