पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने जानी सैन्य हथियारों की कार्यप्रणाली

स्टूडेंट्स ने जानी सैन्य हथियारों की कार्यप्रणाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचआरएइंटरनेशनलस्कूल में शनिवार को बीएसएफ ने बच्चों के लिए हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। कमांडेंट राजीव कपूर के नेतृत्व में लगी प्रदर्शनी में पूर्व कमांडेंट जागीर सिंह और बीएस मिन्हास भी मौजूद थे। इस दौरान बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन हीरामणी अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य बच्चों को सैन्य हथियारों के बारे में जानकारी देना रहा। उन्होंने जेएंडके के बाढ़ग्रस्त इलाके में सेना की ओर से किए गए राहत कार्यों की सराहना की। स्कूल की प्रिंसिपल रविंदर कौर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर उप-चेयरमैन कृष्णमूर्ति मौजूद थे।

वहीं सेंट मेरी स्कूल में बच्चों में देश भक्ति भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीएसएफ ने शनिवार को हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह से हथियारों संबंधी जानकारी हासिल की। बीएसएफ के कार्यकारी डीआईजी कमांडेंट राजीव कपूर ने बच्चों को बीएसएफ के सीमा सुरक्षा में योगदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को देश प्रेम के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि कैसे जब देशवासी आराम की नींद सो रहे होते हैैं तो बीएसएफ जवान मुस्तैदी से हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे होते हैैं। स्कूल के चेयरमैन कंवलबख्शी ने बीएसएफ के इस य| की प्रशंसा की तथा बच्चों को बढ़ चढ़कर सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी कमांडेंट विक्रम सिंह मिन्हास के नेतृत्व में लगी प्रदर्शनी में इंस्पेक्टर सुरमेल सिंह, इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, प्रिंसिपल रानो बख्शी, अमरजीत सिंह भुल्लर और रमा कांता मौजूद थे।

बीएसएफ के जवानों से हथियारों के बारे में जानकारी लेते स्टूडेंट्स।