भाई मन्ना सिंह की बरसी पर समागम 28 को
गुरदासपुर | नाटककारगुरशरण सिंह उर्फ भाई मन्ना सिंह की तीसरी बरसी शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 28 सितंबर को खालसा सीसे स्कूल के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक मनाई जाएगी। अवतार सिंह ने बताया कि समागम के दौरान नोरा रिचर्ड कलामंच की ओर से डा. सुरेश मेहता के निर्देशन में नाटक पेश किया जाएगा। मुख्य वक्ता केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के महासचिव डा. कर्मजीत सिंह होंगे।