पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूल्हे की कंप्लेंट दुल्हन किसी से करती थी प्यार इसलिए मंडप में किया शादी से इनकार

दूल्हे की कंप्लेंट-दुल्हन किसी से करती थी प्यार इसलिए मंडप में किया शादी से इनकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छाबड़ापैलेसमें हुए शादी समारोह में मंडप में फेरों के दौरान ऐन वक्त पर शादी से मुकरने वाली दुल्हन और उसके मां-बाप और बचोलन पर थाना डिवीजन नं. 2 में धोखाधड़ी का परचा दर्ज हुआ है।

पुलिस ने यह कार्रवाई दूल्हे की शिकायत पर की है। आरोपी युवती, मां मीना, पिता रवि कुमार पठानकोट और बचोलन राजरानी गांव त्रेहटी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी युवती को िगरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद गुरदासपुर जेल भेज दिया है।

त्रेहटी निवासी विवेक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 दिन पहले पठानकोट की रहने वाले युवती के साथ सगाई हुई थी। मंडप में फेरों के दौरान अचानक लड़की ने ऊंची-ऊंची आवाज में रोना शुरू कर दिया और शोर डाल दिया कि मुझे यह शादी मंजूर नहीं है। दूल्हे ने शिकायत में बताया कि दुल्हन कह रही थी कि मैंने पहले ही अपने माता-पिता और बचौलन को यह बात बताई थी कि उसका ढांगू रोड के रहने वाले एक युवक के साथ अफेयर है। इसके बावजूद उसके घर वाले जबरदस्ती उसकी शादी करवा रहे हंै। दूल्हे विवेक का कहना है कि इन लोगों ने जानबूझ कर ये बातें छुपाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसके अलावा उसके पेरेंट्स की बदनामी हुई है। इनकी वजह से बारात वापस लेकर जानी पड़ी। थाना डिवीजन नं. 2 में विवेक शर्मा की शिकायत पर दुल्हन समेत 4 लोगों पर 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।

दूल्हापक्ष ने मौके पर बुलाई थी पुलिस, दोनों पक्षों में नहीं हो पाया समझौता

बतादें कि शुक्रवार को त्रेहटी से लड़के वाले बारात लेकर छाबड़ा पैलेस में पहुंचे थे। रीति रिवाज के साथ मिलनी के बाद दूल्हा-दुल्हन में वरमाला तक हो गई थी। जब दोनों के फेरे हो रहे थे तो किसी का फोन आया और किसी महिला ने दुल्हन से बात करवा दी। फेरो में ही दुल्हन मंडप से भाग पैलेस के कमरे में चली गई और रोते हुए कहती रही कि मैंने शादी नहीं करनी है। मामला बिगड़ने के बाद दूल्हे पक्ष ने मौके पर पुलिस बुलाई। शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया।