पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र में रेल यात्रियों के लिए तत्काल ही सहारा

नवरात्र में रेल यात्रियों के लिए तत्काल ही सहारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिजर्वेशन में वेटिंग से यात्री परेशान

लंबी वेटिंग के चलते ट्रेनों में सीट मिल पाना हुआ मुश्किल, रिजर्वेशन काऊंटर पर सुबह से लग जाती हैं लाईनें

भास्कर न्यूज | पठानकोटगुरदासपुर

नवरात्रएवंत्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में एडवांस बुकिंग के कारण सीट मिल पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब रेल यात्रियों के लिए तत्काल ही सहारा रह गया है। वहीं, रिजर्वेशन काउंटर पर सुबह से ही बुकिंग के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक लगभग सभी ट्रेनाें में अक्टूबर तक एडवांस बुकिंग चल रही है।

पठानकोट में नवरात्र पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। क्योंकि, जेएंडके और हिमाचल प्रदेश में देवी दर्शन के लिए जाने को इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है। नई दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में वेिटंग लिस्ट लंबी चल रही है। वहीं, कांगड़ा घाटी जाने वाली नैरोगेज ट्रेनों में भी खासी भीड़ उमड़ रही है।

Ãहिमाचल केकांगड़ा से पठानकोट पहंुचे अजय कुमार का कहना है कि उन्हें अगले सप्ताह फैमिली संग दिल्ली जाना है और वह बुकिंग कराने आए थे। लेकिन, दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में अब उन्हें बस में ज्यादा किराया खर्च करके ही जाना पड़ेगा।

Ãलुधियानासेपठानकोट पहंुचे यात्री अनिल कुमार का कहना है कि रिजर्वेशन में वेटिंग के चलते उन्हें मजबूरन जनरल डिब्बे में सफर करना पड़ा और वह खड़े होकर भीड़ में सफर कर पठानकोट पहंुचे हैं। उनका कहना है कि खासकर त्योहारी सीजन में रेल विभाग को स्पैशल ट्रेनें चलानी चाहिए।

सभी ट्रेनों में चल रही है वेटिंग, अक्टूबर में भी रहेगा यही हाल : रिजर्वेशन चीफ

Ãरिर्जेवेशनसेंटर चीफ दिनेश कुमार ने बताया कि बेगमपुरा एक्सप्रैस में 8 दिन और नवयुग एक्सप्रैस 1 महीने वेटिंग चल रही है। तथा आगे भी लगभग सभी ट्रेनों की वेटिंग संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में रेल यात्रियों के लिए तत्काल बुकिंग ही एकमात्र सहारा है

ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति

ट्रेन वेटिंग

जम्मू मेल 50

जेहलम एक्सप्रैस 150

शाॅलीमार एक्सप्रैस 70

संपर्क क्रांति 227

जम्मू-राजधानी 30

सर्वोदय एक्सप्रैस 80

मालवा एक्सप्रैस 72