पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर के पानी ने लिया संपर्क सड़क को चपेट में

नहर के पानी ने लिया संपर्क सड़क को चपेट में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिबड़ी कैंट | पुलतिबड़ी से सठियाली को जाने वाली कसूर ब्रांच नहर की संपर्क सड़क को नहर के किनारे में आई दरार को अपनी चपेट में ले लिया है। इस ओर विभाग का ध्यान होने के कारण लोगों का पंजाब सरकार के प्रति भारी रोष पाया जा रहा है। गांव निवासी बुध सिंह, तरसेम सिंह अन्य लोगों ने बताया कि नहर के किनारे पर एक दर्जन से अधिक दरारें पड़ चुकी हैैं। नहर के तेज पानी ने सड़क को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कई बार राहगीर अनजाने में इन दरारों में गिर कर घायल भी हो चुके हैैं। लोगों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि नहरी विभाग गुरदासपुर को हिदायत करके नहर के किनारों की दरारें ठीक करवाई जाएं। इस संबंधी नहरी विभाग के जेई गुरमीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दरार का एस्टीमेंट बनाकर हैड क्वार्टर चंडीगढ़ भेज दिया है। फंड आने पर इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी।

नहर के कटाव के कारण सड़क में दरार पड़ गई है।