- Hindi News
- ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, पति जख्मी
ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, पति जख्मी
जेलरोडआर्य नगर में रजबाहे के पुल के पास ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से महिला की मौत हो गई और उसका पति जख्मी हो गया। उक्त दंपती स्कूटर पर रिश्तेदार की शादी से लौट रहा था। हादसे में जख्मी हुए रूप लाल (60) निवासी कुक्कर छोढ ने बताया कि वह स्कूटर पर प|ी निर्मला के साथ भतीजे की शादी से गांव लौट रहे थे। जेल रोड पर रजबाहे के पुल के पास सामने से रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उनके स्कूटर को साइड मार दी। दोनों स्कूटर से नीचे गिर गए और ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उनकी प|ी के सिर के ऊपर से गुजर गया। निर्मला की घटनास्थल ही मौत हो गई। रूप लाल की बाजू पर गहरी चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि हादसे के बाद ड्राइवर ट्राली घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में रूप लाल का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों उन्हें संभालने का काफी कोशिश की लेकिन वह बार-बार यही कह रहे थे कि निर्मला उनका साथ छोड़कर चली गई है। वह इतने बेसुध थे कि उन्होंने पानी पीने से भी इंकार कर दिया। रिश्तेदारों ने बताया रूप लाल खेतीबाड़ी करते हैं और निर्मला गृहिणी थी। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी नहीं हुई है जबकि बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है।
सिविल अस्पताल में रूप लाल का रो-रोकर बुरा हाल था।