पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक रूल्स तोड़ना हादसों का कारण

रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक रूल्स तोड़ना हादसों का कारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसों के खिलाफ

प्रदेशमेंबढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से चलाए गए महाअभियान के तहत मंगलवार को टीसी इंटरनेशनल स्कूल में एसेंबली के दौरान चेयरमैन रविंदर शर्मा और ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों को मानने की शपथ दिलाई। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरत कर सड़कों पर हादसों में जाने वाली जानों को बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक रूल्स हमारे फायदे के लिए ही बनाए गए हैं, इन्हें बोझ नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ ही समय में प्रदेश में सड़कों पर होने वाले हादसों में मरने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। बढ़ रहे हादसों के पीछे रैश ड्राइविंग और नियमों का उल्लंघन मुख्य कारण हैं। अगर हम ट्रैफिक नियमों को मानना शुरू कर दें तो हादसों को रोका जा सकता है।

ट्रैफिक इंचार्ज ने स्टूडेंट्स को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, दस्तावेज साथ रखने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी। अगर हम ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करना शुरू कर दें तो हादसों को कम किया जा सकता है। इसलिए ट्रैफिक नियमों को मानना हमारी मजबूरी नहीं बल्कि हमारा फर्ज होना चाहिए।

स्कूल के चेयरमैन रविंदर शर्मा ने कहा कि सड़कों पर होने वाले हादसों में मरने वाले किसी किसी के अपने होते हैं। सड़क हादसों में जाने वाली जिंदगियों को छोटे-छोटे नियम मानकर बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को खुद तो ट्रैफिक रूल्स मानने ही चाहिए, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इनके प्रति अवेयर करना चाहिए। उन्होंने हादसों के खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा समाजसेवी संगठनों को इस महाअभियान को समर्थन देकर सफल बनाना चाहिए ताकि हादसों में जाने वाली जिंदगियों को बचाया जा सके।

चेयरमैन ने कहा कि स्टूडेंट्स थोड़े शरारती स्वभाव के होते हैं और अकसर ही ट्रैफिक रूल्स तोड़ बैठते हैं। सड़क पर छोटा सा रूल तोड़ने पर बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ सकता है इसलिए उनका ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर होने चाहिए। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल हरजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, नवप्रीत सिंह, मनु, रमनजीत सिंह, पंकज शर्मा मौजूद थे।

टीसी इंटरनेशनल में स्टूडेंट्स को नियम मानने की शपथ दिलाते चेयरमैन रविंदर शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल और अन्य।