नाके पर चार लुटेरे गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | गुरदासपुर/बहरामपुर
पुलिसनेलूट की वारदातों को अंजाम देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर और एसपी जगतार सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी मराड़ा ने पुलिस को शिकायत की थी कि वह 30 नवंबर को सेरू गुज्जर निवासी मराड़ा के डेरे से घर की तरफ जा रहा था।
धुस्सी पर पहुंचने पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग उसके पास आकर रुक गए। इनमें से एक ने किरपान के बल पर उनकी जेब से 15 हजार रुपए और नोकिया कंपनी का मोबाइल फोन निकाल लिया। रात का अंधेरा होने के कारण वह मोटरसाइकिलों के नंबर नहीं पढ़ सके। इनमें से किसी मोटरसाइकिल सवार ने आवाज दी कि हरप्रीत जल्दी चल। इसके बाद आरोपी मराड़ा की तरफ निकल गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की। जांच के दौरान एएसआई रामभजन को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर दो-दो लोग झबकरा-मराड़ा की तरफ संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं।
पुलिस ने बाह्मणी में नाकेबंदी कर दोनों मोटरसाकिलों पर सवार चार लोगों को रोककर चेक किया तो उन्होंने अपनी पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मल्लियां, मलकीत सिंह पुत्र दलविंदर सिंह निवासी मगरमूदियां, कुलविंदर कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी पनियाड़ और जगदीप सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी ठुंडी बताई।
पूछताछ में उन्होंने माना कि उन्होंने ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा वे कुछ और वारदातों में भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नकदी और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
अारोपियों को हिरासत में लिए बहरामपुर पुलिस।