- Hindi News
- \"भ्रूण हत्या से घटी लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या\'
\"भ्रूण हत्या से घटी लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या\'
जिलाप्रशासनके सहयोग से नेहरू युवा केंद्र की ओर से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान छेड़ा गया है। सामाजिक सुरक्षा स्त्री एवं बाल विकास विभाग, लाइब्रेरी वेलफेयर सोसायटी, आंध्रा बैंक और गुरदासपुर ट्रक यूनियन के सहयोग से जिला स्तरीय सेमिनार और मोटर साइकिल रैली निकाली गई।
इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर डीसी डाॅ. अभिनव त्रिखा पहुंचे। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक है, जिसे हर हाल में दूर किया जाना चाहिए। लड़कियां किसी भी तरह लड़कों से कम नहीं हैं।
उनके प्रति समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। जिला प्रशासन की तरफ से लड़की बचाओ-लड़की पढ़ाओ जागरुकता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत गांवों में लिंगानुपात सर्वे कराया जाएगा। लिंगानुपात को सही करने के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। अगर समाज में लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा होगी तो सामाजिक संतुलन बिगडऩे से कई तरह की सामाजिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जिला यूथ कोआर्डिनेटर बिक्रम सिंह गिल ने कहा कि केंद्र की ओर से यूथ क्लबों के सहयोग से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरुकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। युवाओं के अभियान में शामिल होने से मुहिम को खासा समर्थन मिला है। इस मौके पर एसडी कालेज की प्रिंसिपल नीलम सेठी, आंध्रा बैंक के जोनल मेनेजर डीके त्यागी, मिनी ट्रक यूनियन के प्रधान दर्शन लाल, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल नवीना राजपूत, मनजिंदर सिंह चीमा आदि मौजूद थे।
मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी डाॅ. अभिनव त्रिखा और अन्य लोग।