पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के खिलाफ मिड डे मील वर्करों ने की नारेबाजी

सरकार के खिलाफ मिड-डे मील वर्करों ने की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डेमीलदफ्तरी मुलाजिमों ने शिक्षा विभाग के अड़ियल रवैये के खिलाफ 3 दिसंबर से कलमछोड़ हड़ताल कर रखी है। जिला प्रधान मिंटू ने बताया कि मांगों को लेकर नेताओं, डीसी और जिला शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते मुलाजिमों में गहरा रोष है। इसलिए मंगलवार को यूनियन के सदस्यों ने नेहरू पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुनीष कुमार ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में कुक वर्कर भी काम ठप कर देंगे। संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने डीजीएसई के नो वर्क नो पे के आदेश की निंदा करते कहा कि सरकार ऐसे आदेश तो जारी कर रही है, लेकिन समान वर्क पे का रूल नहीं बनाया जा रहा। मिड-डे मील दफ्तरी मुलाजिमों और कुक वर्करों ने लुधियाना में 13 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय रैली करने का फैसला लिया है। इसे लेकर सभी में खासा उत्साह है। रैली में प्रदेशभर से करीब 40 हजार वर्कर पहुंच रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर नीतू बाला, रमन कुमार, गायत्री शर्मा, आभा भारती, निधि महाजन, सोनिया, नीतू बाला, राजविंदर कौर, रजवंत कौर, सुरेश कुमार, कमलजीत आदि मौजूद थे।