- Hindi News
- मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाजन को किया गया सम्मानित
मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाजन को किया गया सम्मानित
गुरदासपुर |मार्केट कमेटीके चेयरमैन बनने पर अशोक महाजन को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजिंदर कुमार ने राकेश काला, अनिल बिट्टू, विपन कुमार, अनिल महाजन के साथ सम्मानित किया। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए सीएम परकाश सिंह बादल, सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली का धन्यवाद किया है। कुमार ने कहा कि महाजन 15 दिसंबर को कार्यभार संभाल रहे हैं। वर्करों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
चेयरमैन अशोक महाजन को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता।