- Hindi News
- हादसे रोकने को डिवाइडरों पर लगे साइन बोर्ड
हादसे रोकने को डिवाइडरों पर लगे साइन बोर्ड
गुरदासपुर| ट्रैफिकपुलिस ने बढ़ रहे हादसों को रोकने के उद्देश्य से शहर के चौकों में साइन बोर्ड लगाने की योजना शुरू की है। इसके तहत मंगलवार को हनुमान चौक में ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज शाम लाल के नेतृत्व में डिवाइडरों पर साइन बोर्ड लगाए गए। उन्होंने बताया कि साइन बोर्ड लगाने का उद्देश्य वाहन चालकों को अवेयर करना है ताकि हादसों को रोका जा सके। उन्होंने चालकों से नियम मानने की अपील की है। इससे पहले शहर से निकलने वाले नेशनल हाइवे पर डिवाइडरों पर बोर्ड लगाए गए थे। आने वाले दिनों में शहर की अन्य सड़कों पर भी ऐसे बोर्ड लगाने की योजना है।