- Hindi News
- मिड डे मील वर्करों ने डीजीएसई के फरमान की प्रतियां जलाईं
मिड-डे मील वर्करों ने डीजीएसई के फरमान की प्रतियां जलाईं
भास्कर न्यूज | गुरदासपुर/धारीवाल
मिड-डेमीलदफ्तरी कर्मचारी, कुक वर्कर यूनियन और डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट के सांझा मंच ने डीजीएसई के फरमान की कापियां फूंकी। सांझा मंच के कन्वीनर कुलविंदर कौर लौपे और प्रवीण शर्मा जोगीपुर ने डीजीएसई दफ्तर को चेतावनी देते कहा कि वे शहीद भगत सिंह के वारिस हैं और ऐसे हिटलरी रवैये से नहीं घबराएंगे। उनका संघर्ष और तेज होगा।
बता दें कि डीजीएसई ने कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल के कारण तीन दिन में काम पर लौटने की स्थिति में कार्रवाई का आदेश जारी किया है। नेताओं का कहना है कि डीजीएसई उनकी मांगें मानने की बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके व्यवहार का जवाब वर्कर 13 दिसंबर को लुधियाना रैली में देंगे। इस मौके पर जिला प्रधान मिंटू गुरदासपुर, सुरेश उम्रपुर, मुनीष कुमार आदि मौजूद थे। उधर, धारीवाल के बीपीईओ दफ्तर के बाहर भी डीजीएसई के फरमान की प्रतियां जलाई गईं। गायत्री, सोनिया, लखविंदर कौर, जेई गुरजिंदर सिंह, सुखविंदर रंधावा, देवराज खुंडा, जगदीश राज बैंस, जसपाल सिंह और नीलम ने बताया कि उनकी मांगे मानने की बजाय उन्हें धमकाया जा रहा है।
बीपीईओ दफ्तर के बाहर फरमान की प्रतियां फूंकते यूनियन सदस्य।