- Hindi News
- ट्रैफिक नियमों का पालन कर बचाएं कीमती जानें
ट्रैफिक नियमों का पालन कर बचाएं कीमती जानें
हादसों के खिलाफ
सड़कहादसोंके खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान के तहत वीरवार को श्री गुरु हरिकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल में ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा ट्रैफिक नियमों को मानकर सड़क हादसों में जाने वाली जिंदगियों को बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे ट्रैफिक रूल्स मानकर आसानी से हादसों को रोका जा सकता है।
उन्होंने स्टूडेंट्स को ड्राइविंग के समय हेल्मेट पहनने, गाड़ी के दस्तावेज, लाइसेंस साथ रखने और सड़क पर लगे साइन बोर्डों के मुताबिक चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का अवेयरनेस सैल स्कूल-कॉलेजों में स्टूडेंट्स को नियमों के प्रति अवेयर कर रहा है। अगर स्टूडेंट्स ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर हो जाएं तो समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए सभी को मिलकर कोशिश करनी होगी।
स्कूल के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियम मानने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस उम्र में बच्चों का मन शरारती होता है लेकिन वे यह नहीं जानते कि छोटी सी शरारत के कारण बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सड़कों पर होने वाले हादसों के पीछे रूल्स के प्रति अवेयरनेस की कमी ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। फिर चाहे हादसे में मरने वालों की गलती हो या उनके परिवारों को तो नुकसान झेलना ही पड़ता है। सड़कों पर हादसों को रोकने के लिए बच्चे अहम भूमिका निभा सकते हैं। वे खुद तो ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें ही बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। अगर एक कड़ी की तरह काम किया जाए तो कई कीमती जानों को बचाया जा सकता है। दैनिक भास्कर के महाअभियान की प्रशंसा करते उन्होंने समाजसेवी संगठनों को इससे जुड़ने का अह्वान किया। इस मौके पर प्रिंसिपल जसपिंदर कौर भी थीं।
श्री गुरु हरिकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स को नियम मानने की शपथ दिलाते ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल और अन्य।