पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जसलीन सैनी ने एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

जसलीन सैनी ने एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | श्रीमतिधन देवी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जूडो खिलाड़ी जसलीन सैनी ने हांगकांग में चल रही आठवीं एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में 66 किलोभार वर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कोच अमरजीत शास्त्री ने बताया कि सैनी इसी साल पहले भी देश के लिए मैडल जीत चुका है। उसने देश के लिए 10 साल बाद इस मुकाबले में मैडल प्राप्त किया है।

प्रिंसिपल रमिंदर बावा ने मैडल जीतने पर खुशी जताते कहा कि लौटने पर सैनी को सम्मानित किया जाएगा। पंजाब जूडो एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, महासचिव देव सिंह धारीवाल, टेक्निकल सचिव सुरिंदर कुमार, सतीश कुमार और सुखबीर सिंह पाहड़ा ने जसलीन सैनी के परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने सरकार से सैनी को उचित सम्मान देने की भी मांग की।