होटलों में प्रतिबंधित करेंगे स्मोकिंग
डिस्ट्रिक्टपठानकोटहोटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक गुरदासपुर रोड स्थित यूनाइट होटल में आयोजित की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी होटलों में स्मोकिंग जोन बनाने का आदेश गलत है क्योंकि अब वे अपने होटलों में स्मोकिंग को प्रतिबंधित कर देंगे। जब स्मोकिंग ही नहीं होने देंगे तो स्मोकिंग जोन की क्या जरूरत।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान राकेश औल ने की। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जो पुराने होटल हैं उनमें स्मोकिंग जोन बनाने की गुंजाइश नहीं है इसलिए उन होटलों के मालिक अपने होटलों के भीतर सिगरेट पीने पर पूरी तरह पाबंदी लगा देंगे। जिन होटलों में स्मोकिंग जोन बनाने की जगह है, वे बनाएंगे और होटल में आने वाले टूरिस्टों को स्मोकिंग जोन में ही स्मोकिंग करने की इजाजत देंगे।
बैठक के दौरान राकेश औल ने कहा कि स्मोकिंग प्रतिबंधित वाले बोर्ड भी शहर के होटल तथा आस-पास लगाए जाएंगे। बैठक में एसोसिएशन के सेक्रेटरी दबिंदर सिंह मिंटू, कैशियर सुभाष गुप्ता, नितिन महाजन लाडी, पीआरओ पंकज पुरी, बब्बू, नवीन, दिलबाग िसंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।