गिक्की हत्याकांड की अगली सुनवाई 16 को
गुरदासपुर | जालंधरके बहुचर्चित गिक्की हत्याकांड की सुनवाई वीरवार को सेशन जज एसके गर्ग की अदालत में हुई। आरोपी पक्ष द्वारा गवाहों के बयान कलमबद्ध किए गए। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को डाल दी है। इस दिन भी आरोपी पक्ष द्वारा गवाहों के बयान होंगे। मामले में फारेंसिक एक्सपर्ट डा. आशाधीर की गवाही हो चुकी है। शिकायतकर्ता पक्ष के गवाहों के बयान के बाद अब आरोपी पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बता दें कि साल 2011 में जालंधर के होटल सेखों ग्रैंड के मालिक गुरकीरत सिंह गिक्की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।