पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात को आप्रेशन करने पर स्टाफ को मिलेंगे 3000 रुपए

रात को आप्रेशन करने पर स्टाफ को मिलेंगे 3000 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायनीकॉलोजिस्ट1000 रुपए

पीडिएट्रिएशन 700 रुपए

एनसथीसिया 700 रुपए

स्टाफ नर्स 250 रुपए

ओटी असिस्टेंट 150 रुपए

क्लास फोर 100 रुपए

कैटेगिरी(नार्मल डिलिवरी) पैसे

गायनीकॉलोजिस्टफीमेल 150 रुपए

स्टाफ नर्स 100 रुपए

क्लास फोर 25 रुपए

भास्कर न्यूज | पठानकोट

सिविलअस्पतालोंमें रात को डिलीवरी कराने वाले मरीजों को कोई दिक्कत आए इसके लिए सरकार ने रात को डिलिवरी करने वाले डाक्टरों और स्टाफ को एक केस (सिजेरियन) के 3 हजार रुपए देने की घोषणा की है। वहीं नार्मल डिलीवरी पर 300 रुपए मिलेंगे। इसके लिए डाक्टर, एनएसथीसिया आैर स्टाफ को काल करके बुलाया जा सकता है। रात को आने वाले ज्यादातर केसों को रैफर करने के चलते सरकार ने ऐसा किया है। इससे केवल सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी करवाने आने वालों की संख्या बढ़ेगी।

राज्य सरकार ने 8 जिलों के सिविल अस्पतालों में इनसेंटिव देने की घोषणा की है जिसमें जिला पठानकोट भी शामिल है। पठानकोट के अलावा बरनाला, गुरदासपुर, मुक्सतर, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर, फाजिल्का में रात को सिजेरियन करने पर एक्सट्रा पैसे मिलेंगे। उधर, डाक्टरों ने सरकार ने इस प्रयास को सराहा है। बता दें कि सिविल अस्पताल पठानकोट में महीने में 180 से 200 डिलीवरी होती हैं। रात को आने वाले केसों में से अधिकतर को गुरदासपुर रैफर कर दिया जाता था।

चाइल्ड स्पेशलिस्ट की भी नियुक्त

सिविल अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर वजिंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। वीरवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों का कहना है कि डाक्टर वजिंद्र छुट्टी पर हैं। एक-दो दिन में वह ड्यूटी पर जाएंगे।

मरीजों को सरकारी सुविधाएं मिलने के बारे पूछते डा. भूपिंद्र।

एसएमओ ने महिला वार्ड का निरीक्षण किया

सिविलअस्पताल के एसएमओ डा.भूपिंद्र ने महिला वार्ड आैर लेबर रूम में जाकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के मिलने के बारे महिलाओं से पूछा। एसएमओ डा.भूपिंद्र का कहना है कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं।