नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार
थाना सदर की पुलिस ने 200 ग्राम नशीले पाउडर के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ कपिल कौशल ने बताया कि एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत शहर के बाहरी ड्रेन पुल के पास एएसआई गुरदर्शन सिंह ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो उससे नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ओंकार सिंह उर्फ विक्की पुत्र तरसेम सिंह निवासी अंबेदकर नगर गुरदासपुर के रूप में बताई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।