टीचर्स ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
एसएसए-रमसा टीचर्स यूनियन के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री के हलके में रोष रैली के दौरान गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को डाकखाना चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
यूनियन के प्रदेश कन्वीनर रमिंदर सिंह और जिला प्रधान गुरजीत सिंह ने बताया कि रूपनगर में प्रदर्शन के दौरान 7 एसएसए-रमसा टीचर्स और पंजाब स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश नेता रणवीर रंधावा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल में बंद टीचर्स की ओर से स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर जेल में क्रमवार हड़ताल शुरू कर दी गई है। शनिवार को हरदीप टोडरपुर और रणवीर रंधावा 48 घंटे के लिए भूखहड़ताल पर बैठे, जिसके बाद निर्भय सिंह संगरूर और अमित समाना भूखहड़ताल पर बैठेंगे। उनकी मांगों में एसएसए-रमसा टीचर्स को रैगुलर करना, मेटरनिटी लीव छह माह वेतन के साथ देना, सीएसआर रूल्स लागू करना और गिरफ्तार साथियों को बिना शर्त रिहा करना शामिल है। इस मौके पर जीटीयू के कुलदीप पुरेवाल, राजिंदर सिंह, बंटी सिंह, मनजीत सिंह, बलजीत सिंह, कपिल शर्मा, राजीव कुमार, शाम लाल, अगम देव, मोनिका, निधि शर्मा, अनु, शशि बाला, पूजा शर्मा, मनदीप सिंह, तरुण सिंह, जसबीर कौर, अवनीत कौर आदि मौजूद थे।
डाकखाना चौक में पुतला फूंकते एसएसए-रमसा टीचर्स यूनियन के सदस्य।