स्पीकरों से ट्रैफिक रूल्स बारे अवेयरनेस
गुरदासपुर | शहरमें बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य चौकों में स्पीकर इंस्टाल किए हैं। इनकी मदद से सारा दिन रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। प्री-रिकार्डिड मैसेज के जरिए वाहन चालकों को दस्तावेज साथ रखने, हेलमेट पहनने, नशा कर गाड़ी चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने आदि का संदेश दिया जा रहा है। ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि तीन जगहों पर स्पीकर इंस्टाल कराए गए हैं, जहां से मैसेज लगातार जारी किया जाता है। इसके अलावा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर करने के लिए सेमिनार करवाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों को मानने की अपील की है ताकि हादसों को रोका जा सके।