पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बब्बेहाली बने मिल्क प्लांट के डायरेक्टर

बब्बेहाली बने मिल्क प्लांट के डायरेक्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | मिल्कप्लांट गुरदासपुर के खाली पड़े पद को भरने के लिए कराए गए चुनाव में प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के उप-प्रधान एडवोकेट अमरजोत सिंह बब्बेहाली को निर्विरोध डायरेक्टर चुना गया है। ज्ञात रहे कि सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली जोन-9 से मिल्क प्लांट के डायरेक्टर थे। उनके त्यागपत्र देने के बाद यह पद खाली पड़ा था। मिल्क प्लांट के जनरल मैनेजर मदन कुमार ने बताया कि एडवोकेट बब्बेहाली दुग्ध उत्पादक सहकारी सभा बब्बेहाली के प्रधान हैं। वह दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नई तकनीकों में काफी दिलचस्पी रखते हैं। बब्बेहाली ने कहा कि वह दूध उत्पादकों की परेशानियों के समाधान का प्रयास पहल के आधार पर करेंगे।