पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैबिट बना लें ट्रैफिक रूल्स करने हैं फॉलो

हैबिट बना लें ट्रैफिक रूल्स करने हैं फॉलो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमति धन देवी डीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल की असेंबली में प्रिंसिपल बावा ने दिलाई स्टूडेंट्स को शपथ

अवेयरनेस

सड़कहादसों को रोकने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से चलाए गए महाअभियान के तहत शनिवार को श्रीमति धन देवी डीएवी सीसे स्कूल में असेंबली के दौरान प्रिंसिपल रमिंदर बावा ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरत कर सड़कों पर हादसों में जाने वाली जानों को बचाया जा सकता है। ट्रैफिक रूल्स हमारे फायदे के लिए ही बनाए गए हैं, इन्हें बोझ नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ ही समय में हादसों में मरने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। बढ़ रहे हादसों के पीछे रैश ड्राइविंग और नियमों का उल्लंघन मुख्य कारण हैं। अगर हम ट्रैफिक नियमों को मानना शुरू कर दें तो हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, दस्तावेज साथ रखने, मोबाइल फोन का प्रयोग करने आदि की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अगर हम ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करना शुरू कर दें तो हादसों को कम किया जा सकता है। इसलिए ट्रैफिक नियमों को मानना मजबूरी नहीं, बल्कि फर्ज समझाना चाहिए। प्रिंसिपल बावा ने कहा कि सड़कों पर होने वाले हादसों में मरने वाले किसी किसी के अपने होते हैं। हादसों में जाने वाली कीमती जानों को छोटे-छोटे नियम मानकर रोका जा सकता है। स्टूडेंट्स को खुद तो रूल्स मानने ही चाहिएं, अपने आसपास के लोगों को भी इनके प्रति अवेयर करना चाहिए।

दैनिक भास्कर के महाअभियान की प्रशंसा करते उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा समाजसेवी संगठनों को इस मुहिम को समर्थन देकर सफल बनाना चाहिए ताकि हादसों में जाने वाली जानों को रोका जा सके। स्टूडेंट्स थोड़े शरारती स्वभाव के होते हैं और अकसर ही रूल तोड़ भैठते हैं। छोटा सा रूल तोड़ने का बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ सकता है, इसलिए उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर होना चाहिए।

स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलातीं प्रिंसिपल रमिंदर बावा।