- Hindi News
- सामाजिक बुराइयों से दूर रहें लोग: करीमपुरी
सामाजिक बुराइयों से दूर रहें लोग: करीमपुरी
गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बसपा ने करवाया कार्यक्रम
भास्करन्यूज|गुरदासपुर
बसपाकी ओर से श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में राम सिंह दत्त यादगार हाल में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव रमन कुमार ने की, जबकि मुख्य मेहमान के तौर पर प्रदेश प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी पहुंचे। करीमपुरी ने लोगों को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी।
उन्होंने साफ किया कि नगर कौंसिल चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह पर ही लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने विस हलका गुरदासपुर से बुआ सिंह को प्रधान, अमनदीप अत्री को महासचिव, कश्मीर सिंह को सचिव, सुलेमान मसीह को सचिव और प्रितपाल सिंह को युवा नेता नियुक्त किया। करमीपुरी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की ताकि देश में महंगाई, बेरोजगारी और नशे के खिलाफ जंग छेड़ी जा सके। इस मौके पर प्रकाश सिंह, बलजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, जागीर सिंह, सुख घुमान आदि मौजूद थे।