पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुढ़ापा पेंशन समारोह को लेकर एसडीएम ने किया खेल स्टेडियम का दौरा

बुढ़ापा पेंशन समारोह को लेकर एसडीएम ने किया खेल स्टेडियम का दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | बुढ़ापापेंशन को लेकर 18 फरवरी को जिला स्तरीय समागम करवाया जा रहा है। समागम के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए एसडीएम डा. सैयद सहजश असगर ने शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह खेल स्टेडियम का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 18 फरवरी को प्रदेशभर में बुढ़ापा पैंशन संबंधी समागम करा रही है। इस दौरान नए लाभपात्रियों को पैंशन के कागजात दिए जाएंगे और प्रदेश सरकार की बुढ़ापा पैंशन की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार नवतेज सिंह सोढी, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजिंदर सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी हरजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...