सीएचसी कादियां में विश्व कैंसर सप्ताह मनाया
विश्वकैंसरसप्ताह के अंतर्गत सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. रंधावा के निर्देश पर लखविन्द्र सिंह अठवाल की अध्यक्षता में सीएचसी कादियां में विश्व कैंसर सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर डा. अठवाल ने मरीजों तथा उनके रिश्तेदारों को शरीर के विभिन्न अंगों के कैंसर के लक्ष्णों बारे बताया।
कैंसर के लक्ष्णों की जानकारी देते हुए कहा कि इस रोग की अरली डिटेक्शन होनी बहुत जरूरी है, ताकि इसका इलाज संभव हो सके। कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू, सिगरेट तथा शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी। फैट रहित चीजों का सेवन करने तथा कार्यस्थलों पर हानिकारक रसायनों के प्रयोग पर पाबंदी लगाने को कहा। इस मौके पर एनसीडी स्टाफ भूपिंदरजीत कौर, जगरूप कौर तथा साक्षी गुप्ता, डॉ. रोहित भरद्वाज के अतिरिक्त मेडिकल अफसर विनोद कुमार, बलजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
मरीजों के परिजनों को जानकारी देते हुए डा. लखविंदर सिंह अठवाल।